12 MAY 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
हर साबुन हर त्वचा के लिए सही नहीं होता. चेहरे और शरीर की स्किन कैसी है, उसी हिसाब से साबुन चुनना जरूरी है, वरना त्वचा रूखी, चिपचिपी या बेजान हो सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी (Dry Skin) है, तो मॉइस्चराइजिंग साबुन चुनें जिसमें ग्लिसरीन, दूध, शिया बटर या एलोवेरा जैसे तत्व हों. ऐसे साबुन त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
ऑयली स्किन वालों को ऐसा साबुन इस्तेमाल करना चाहिए, जो ज्यादा स्किन से तेल हटाए लेकिन त्वचा को जरूरत से ज्यादा ड्राई न करे.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील (Sensitive Skin) है, तो तेज खुशबू या ज्यादा केमिकल वाले साबुन से दूरी रखें. बिना फ्रेगरेंस वाले साबुन बेहतर विकल्प हो सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
मुहांसे वाली त्वचा के लिए ऐसा साबुन चुनना जरूरी है जो पोर्स को बंद न करे. लेकिन बार-बार बहुत हार्श साबुन लगाने से स्किन और ज्यादा खराब भी हो सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
मिक्स स्किन यानी कुछ हिस्सा ऑयली और कुछ ड्राई हो, तो माइल्ड साबुन सबसे अच्छा रहता है. बहुत तेज क्लीनिंग वाले साबुन त्वचा का बैलेंस बिगाड़ सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर नहाने के बाद त्वचा खिंची-खिंची लगे या सफेद परत दिखने लगे, तो समझिए साबुन आपकी स्किन के लिए ज्यादा हार्श है. ऐसे में साबुन बदलने की जरूरत हो सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
बच्चों या बहुत नाजुक त्वचा वालों के लिए कम केमिकल वाले साबुन बेहतर माने जाते हैं. उनकी स्किन जल्दी रिएक्ट कर सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है.
(Photo Credit: Unsplash)
बहुत ज्यादा झाग वाला साबुन हमेशा अच्छा हो, ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार कम झाग वाले माइल्ड साबुन त्वचा को ज्यादा सुरक्षित रखते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
साबुन चुनते समय सिर्फ खुशबू या एड देखकर फैसला न करें. अपनी त्वचा को समझकर चुना गया सही साबुन ही स्किन को साफ, मुलायम और हेल्दी रखने में मदद करता है.