कर्नाटक अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, ऐतिहासिक धरोहर और शांत पहाड़ियों के लिए देशभर में मशहूर है. यहां की हर जगह अपने अलग रंग और आकर्षण से लोगों का दिल जीत लेती है.
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कर्नाटक की कुछ जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. यहां पहाड़, झरने, मंदिर और हरियाली सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है.
वीकेंड ट्रिप हो या फैमिली वेकेशन, कर्नाटक की ये लोकेशन हर मौसम में बेहद खूबसूरत लगती हैं. एक बार यहां जाने के बाद बार-बार लौटने का मन करता है.
कूर्ग कूर्ग अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, कॉफी बागानों और धुंध से ढकी वादियों के लिए बेहद मशहूर है.
चिकमगलूर यहां की पहाड़ियां, हरियाली और बादलों से घिरी घाटियां इसे बेहद खूबसूरत बनाती हैं. यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है.
हम्पी हम्पी अपनी ऐतिहासिक धरोहर, प्राचीन मंदिरों और विशाल पत्थरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यहां की एक गुफा का तालुक रामायण काल से मिलता है.
मैसूर मैसूर अपने भव्य महल, खूबसूरत गार्डन और शाही विरासत के लिए प्रसिद्ध है. खासकर रात में रोशनी से जगमगाता मैसूर पैलेस बेहद आकर्षक लगता है.
गोकर्ण गोकर्ण अपने शांत समुद्र तट, साफ पानी और सुकून भरे माहौल के लिए जाना जाता है. यहां का सनसेट व्यू लोगों को बार-बार अपनी ओर खींचता है.