(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
हमारी आंखें न सिर्फ देखने का माध्यम हैं बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व और जीवन की गुणवत्ता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. आइए आंखों की देखभाल करने के 8 बेहतरीन तरीकों के बारे में जानते हैं.
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लें. गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, बदाम-अखरोट और फलों का सेवन करें.
आज के डिजिटल युग में हम घंटों तक मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने रहते हैं. इससे डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या होती है. ऐसे में स्क्रीन टाइम को सीमित करें.
सीधे सूर्य की यूवी किरणें आंखों के लिए हानिकारक होती हैं. ऐसे में धूप में निकलने से पहले धूप के चश्मे का उपयोग करें.
नींद आंखों की प्राकृतिक दवा है. ऐसे में पर्याप्त नींद जरूर लें. एक दिन में 7-8 घंटे की नींद जरूरी होती है.
धूम्रपान और शराब का सेवन आंखों के लिए हानिकारक है. ऐसे में धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं.
नेत्र जांच नियमित कराएं. बहुत से लोग आंखों की जांच तब करवाते हैं जब दृष्टि धुंधली होने लगती है. नियमित नेत्र जांच से आप शुरुआती अवस्था में ही किसी भी समस्या का पता लगा सकते हैं.
आंखों की सफाई को नजरअंदाज न करें. गंदे हाथों से आंखों को रगड़ने या बार-बार छूने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.
शरीर की तरह आंखों के लिए भी व्यायाम आवश्यक है. नियमित योग और एक्सरसाइज से आंखों में रक्त संचार बढ़ता है और दृष्टि बेहतर होती है.