सोने की तरह चाहते हैं ग्लोइंग फेश, चेहरे पर लगाएं ये मास्क

लौकी सिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है. इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा भीतर तक हाइड्रेटेड और फ्रेश रहती है.

गर्मियों में लौकी का जूस और उसका पल्प स्किन को ठंडक देता है और ड्रायनेश को कम करता है. जिससे चेहरे पर ग्लो आती है और यह एक नैचुरल स्किन-टोनर की तरह काम करती है.

जो लोग केमिकल वाली चीजों से बचना चाहते हैं, उनके लिए लौकी चेहरे पर लगाना एक सुरक्षित और असरदार उपाय है.

लौकी स्किन में नैचुरल मॉइश्चर बनाए रखती है, जिससे चेहरा मुलायम रहता है. यह ड्राई और बेजान स्किन को तुरंत हाइड्रेट कर देती है.

इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे और सूजन को कम करते हैं. यह स्किन पर बीक्टेरिया को बढ़ने नहीं देती.

गर्मियों में लौकी स्किन को ठंडक पहुंचाती है और सनबर्न से भी बचाता है. जिससे चेहरा फौरन रिलैक्स महसूस करता है.

लौकी का मास्क बनाने के लिए, पहले लौकी को पीस लें फिर उसमें थोड़ा हल्दी डाल कर मिला लें.

इसे हफ्ते में दो बार 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, इससे आपका चेहरा सोने सा चमकने लगेगा.

चेहरे पर रोज लौकी लगाने से त्वचा का रंग धीरे-धीरे साफ होता है. यह त्वचा की गहराई में जमी गंदगी निकालकर ग्लो बढ़ाती है.