शादी के बाद लड़कों को
छोड़ देनी चाहिए ये आदतें
शादी को हमेशा लोगों की जिंदगी का नया चैप्टर माना जाता है.
-------------------------------------
ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद वे जीवन के ऐसे हिस्से में प्रवेश करते हैं, जो उनके लिए बिल्कुल नया और अलग होता है.
-------------------------------------
शुरुआत से ही इसे लेकर काफी सावधानी रखी जाती है. कपल एक-दूसरे को समझने की कोशिश करता है, तो साथ ही में अपने अंदर कुछ बदलाव भी लाता है.
-------------------------------------
कपल को कुछ समझौते भी करने पड़ते हैं, ताकि रिश्ते में संतुलन, शांति व प्यार बना रहे. आइए जानते हैं.
-------------------------------------
सामान्य तौर पर देखा जाए तो लड़कियों के मुकाबले लड़के घर से ज्यादा बाहर रहते हैं. लेकिन शादी के बाद उसको कम करना जरूरी है.
-------------------------------------
नहीं तो पत्नी को अकेलापन महसूस होने लगेगा. साथ ही ये उनके मन में कई तरह के नकारात्मक भावों को जन्म देगा.
-------------------------------------
आपकी कोई कितनी ही अच्छी फीमेल फ्रेंड क्यो न हो लेकिन शादी के बाद मिलना-जुलना कम कर देना चाहिए. शादी के बाद एक सीमा का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है.
-------------------------------------
ऐसा नहीं करने पर ये पत्नी के मन में असुरक्षा या शंका का भाव पैदा कर सकता है.
-------------------------------------
आप अपने फैसले खुद ले सकते हैं, लेकिन ये न भूलें कि शादी के बाद आपके फैसलों से आपके साथी व शादीशुदा जिंदगी पर भी असर पड़ेगा.
-------------------------------------
चाहे वह नई प्रॉपर्टी लेने का प्लान हो या फिर जॉब चेंज करने की, अपने पार्टनर से इस बारे में चर्चा जरूर करें.
-------------------------------------
Read Next
Related Stories
करवाचौथ पर 15 मिनट में चमकाएं चेहरा, घर में रखी इन चीजों से करें फेशियल
ठंड से पहले ही ऐसे कर लें इम्यूनिटी मजबूत
दिवाली पर वास्तु के हिसाब से करवाएं घर पेंट
इस करवा चौथ पर चुनें ये 5 ट्रेंडी एथनिक लुक्स