जल्दी नाखून टूट जाते हैं तो क्या करें? 

(Photos Credit: Social Media)

अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं, दोमुंहे हो जाते हैं या बहुत पतले और कमजोर हैं, तो इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए.

 कई बार इसकी वजह शरीर में पोषक तत्वों की कमी, बार-बार पानी या केमिकल के संपर्क में आना या नाखूनों की सही देखभाल न करना हो सकता है.

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपने नाखूनों को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...

नाखून केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. इसलिए अंडे, दालें, दूध, पनीर, सोया और मेवे जैसी प्रोटीन युक्त चीजें अपनी डाइट में शामिल करें.

बायोटिन (विटामिन B7), आयरन, जिंक और विटामिन C की कमी से नाखून कमजोर हो सकते हैं.

संतुलित आहार लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें.

बर्तन धोते समय या सफाई करते समय दस्ताने पहनें. अधिक देर तक पानी और डिटर्जेंट के संपर्क में रहने से नाखून कमजोर हो जाते हैं.

बहुत लंबे नाखून जल्दी टूट सकते हैं. नाखूनों को नियमित रूप से ट्रिम करें और एक ही दिशा में फाइल करें ताकि उनमें दरार न पड़े.

रोजाना 5–10 मिनट तक नाखूनों और क्यूटिकल्स की हल्की मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है और नाखूनों को पोषण मिलता है.