(Photos Credit: Social Media)
कड़ी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के काम नहीं आता, बल्कि घर में आसानी से उगाया भी जा सकता है.
अगर आपके कड़ी पत्ते के पौधे की ग्रोथ रुक गई है या पत्तियां कम निकल रही हैं, तो कुछ आसान देखभाल के तरीकों से इसकी बढ़त तेज की जा सकती है.
कड़ी पत्ते के पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए रोजाना करीब 5-6 घंटे धूप मिलना फायदेमंद रहता है. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी आती हो.
कड़ी पत्ते को लगातार गीली मिट्टी पसंद नहीं होती. मिट्टी की ऊपरी परत सूखी लगे तभी पानी दें। गमले में पानी निकलने के लिए ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए.
पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी में गार्डन सॉयल, कंपोस्ट और रेत/कोकोपीट का संतुलित मिश्रण इस्तेमाल किया जा सकता है. मिट्टी बहुत ज्यादा सख्त नहीं होनी चाहिए.
हर कुछ हफ्तों में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद या कंपोस्ट देने से पौधे को पोषक तत्व मिलते हैं और नई पत्तियों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है.
अगर पौधा सिर्फ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है तो उसकी हल्की प्रूनिंग यानी छंटाई करें. इससे नई शाखाएं निकलने और पौधा घना होने में मदद मिल सकती है.
जड़ों के लिए पर्याप्त जगह जरूरी है. अगर जड़ें गमले में पूरी तरह भर गई हैं तो पौधे को थोड़ा बड़े गमले में शिफ्ट किया जा सकता है.
गमले की तली में पानी जमा रहने से जड़ें खराब हो सकती हैं। इसलिए अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी और गमले का इस्तेमाल करें.
पत्तियों के नीचे छोटे कीड़े, चिपचिपापन या पत्तियों का खराब होना दिखे तो पौधे की जांच करें। शुरुआती स्तर पर प्रभावित पत्तियों को हटाना मददगार हो सकता है.