Dark Circle से छुटकारा पाने के 7 आसान उपाय

(Photos Credit: Social Media)

आंखों के नीचे काले घेरे चेहरे की खूबसूरती और फ्रेश लुक को प्रभावित कर सकते हैं.

कम नींद, तनाव, ज्यादा स्क्रीन टाइम, डिहाइड्रेशन और एलर्जी जैसी कई वजहों से डार्क सर्कल नजर आने लगते हैं.

अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो रोजमर्रा की कुछ आसान आदतों को अपनाकर इन्हें कम करने में मदद मिल सकती है.

रोजाना 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें. नींद पूरी न होने पर आंखों के नीचे थकान और डार्कनेस ज्यादा नजर आ सकती है.

शरीर में पानी की कमी से त्वचा डल और आंखों के नीचे का हिस्सा ज्यादा डार्क दिखाई दे सकता है. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप देखने से आंखों में थकान हो सकती है. स्क्रीन इस्तेमाल करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें.

ठंडे पानी में भिगोया हुआ साफ कपड़ा कुछ मिनट आंखों पर रखने से सूजन और थकान कम करने में मदद मिल सकती है.

बार-बार आंखें रगड़ने से आसपास की नाजुक त्वचा में जलन और डार्कनेस बढ़ सकती है. इसलिए आंखों को हाथ लगाने से बचें.

आंखों के आसपास की त्वचा को भी धूप से बचाना जरूरी है. बाहर निकलते समय चेहरे पर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं और आंखों को सीधे धूप से बचाएं.

Read Next