SPF 15, 30 और 50 में क्या है फर्क?

27 Apr 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Canva)

अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा SPF वाला सनस्क्रीन ही सबसे बेहतर होता है, लेकिन ऐसा पूरी तरह सही नहीं है.

(Photo Credit: Canva)

SPF 30 और SPF 50 के बीच सुरक्षा का अंतर बहुत कम होता है.

(Photo Credit: Canva)

SPF 30 करीब 97 प्रतिशत UVB किरणों से बचाता है, जबकि SPF 50 लगभग 98 प्रतिशत सुरक्षा देता है. 

(Photo Credit: Canva)

SPF 15 हल्की सुरक्षा देता है और कम समय के लिए धूप में रहने वालों के लिए ठीक है. 

(Photo Credit: Canva)

SPF 30 रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा माना जाता है, खासकर अगर आप थोड़े समय के लिए बाहर निकलते हैं.

(Photo Credit: Canva)

वहीं SPF 50 उन लोगों के लिए बेहतर है जो लंबे समय तक तेज धूप में रहते हैं या जिनकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है.

(Photo Credit: Canva)

ऑयली स्किन वालों को जेल बेस्ड या मैट फिनिश सनस्क्रीन चुनना चाहिए. ड्राई स्किन के लिए मॉइस्चराइजिंग सनस्क्रीन बेहतर रहता है.

(Photo Credit: Canva)

संवेदनशील त्वचा वालों को मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे एलर्जी का खतरा कम होता है.

(Photo Credit: Canva)