चांदी की चीजें घर पर साफ करने के 7 सरल नुस्खे 

(Photos Credit: Unsplash)

असल चांदी की सबसे सही पहचान यही होती है कि यह समय के साथ काली पड़ जाती है. जी हां, चांदी की चीजों पर वातावरण का असर पड़ता है. 

आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे घरेलू नुस्खों से चांदी की चीजों को चमका सकते हैं. 

z

2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को मुलायम कपड़े या टूथब्रश से चांदी पर रगड़ें. फिर गुनगुने पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें.

बिना जेल वाला सफेद टूथपेस्ट लें. उसे चांदी पर लगाएं और ब्रश या कपड़े से रगड़ें. गुनगुने पानी से धो लें और साफ कपड़े से सुखा लें.

आधा नींबू लें, उस पर थोड़ा नमक छिड़कें. चांदी की चीज को नींबू से रगड़ें. थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें.

एक बर्तन में गर्म पानी डालें, उसमें ऐल्युमिनियम फॉयल रखें. 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और चांदी की वस्तु उसमें डाल दें. कुछ मिनट बाद निकालकर धो लें और सुखा लें.

1 कप सफेद सिरका में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. चांदी की चीज को इसमें 2-3 घंटे भिगो दें. फिर पानी से धोकर सूखा लें.

कॉर्नस्टार्च और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. चांदी पर लगाकर सूखने दें, फिर मुलायम कपड़े से पोंछें.

केले के छिलके को ब्लेंडर में थोड़े पानी के साथ पीस लें. इस पेस्ट से चांदी को रगड़ें और फिर साफ कपड़े से पोंछें.

Read Next