झड़ने लगी हैं पलकें? लगा लें ये तेल... 7 दिनों में दिखेगा रिजल्ट

(Photos Credit: Social Media)

अगर आपकी पलकें लगातार झड़ रही हैं और पहले जैसी घनी नहीं रहीं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

धूल-मिट्टी, बार-बार आंखें रगड़ना, मेकअप का ज्यादा इस्तेमाल या पोषण की कमी जैसी कई वजहों से पलकें कमजोर होकर टूटने लगती हैं.

कुछ प्राकृतिक तेल पलकों को पोषण देने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...

अरंडी का तेल अरंडी का तेल पलकों को नमी और पोषण देने में मदद करता है. रात में साफ मस्कारा ब्रश या कॉटन बड की मदद से बहुत थोड़ी मात्रा में पलकों पर लगाएं और सुबह धो लें.

नारियल का तेल नारियल का तेल फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह पलकों को टूटने से बचाने और उन्हें मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है.

बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर बादाम का तेल पलकों की जड़ों को पोषण देता है. नियमित इस्तेमाल से पलकें मजबूत और स्वस्थ दिख सकती हैं.

ऑलिव ऑयल जैतून का तेल पलकों को हाइड्रेट रखता है और ड्राईनेस कम करने में मदद करता है. इससे पलकों का टूटना कम हो सकता है.

तेल लगाते समय रखें ये सावधानियां तेल हमेशा साफ ब्रश या कॉटन बड से लगाएं. तेल आंख के अंदर न जाने दें. अगर जलन, लालिमा या एलर्जी महसूस हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें.

मेकअप हटाकर ही सोएं मस्कारा या आई मेकअप के साथ सोने से पलकें कमजोर हो सकती हैं. सोने से पहले हमेशा हल्के मेकअप रिमूवर से आंखों को अच्छी तरह साफ करें.