(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल हमेशा लंबे, घने और खूबसूरत हों. आइए जानते हैं लंबे, घने और मजबूत बाल के लिए कौन से टिप्स अपनाने चाहिए.
यदि आप चाहते हैं कि आपके बालों की लंबाई और मजबूती तेजी से बढ़े तो ऑइल मसाज लेना शुरू कर दीजिए.
स्कैल्प की मसाज सरसों तेल, नारियल तेल, आल्मंड या फिर आंवला तेल से करें. ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. इससे बाल लंबे और मजबूत बनते हैं.
यदि आप बालों को घना और मजबूत बनना चाहते हैं तो इसके लिए घर पर बने हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
बालों को घना बनाने के लिए आप आंवले और प्याज के मास्क, दही और शहद के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बालों की ग्रोथ सही तरीके से हो, इसके लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिनमें प्रोटीन, विटामिन-ई, आयरन और ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में हों.
ज्यादा स्ट्रेस और नींद की कमी से भी आपके बालों को ग्रोथ रुक सकती है. कोशिश करें कि हर दिन कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें और जितना हो सके स्ट्रेस से दूर रहें.
बालों को बहुत कसकर बांधने या टाइट चोटी बनाने से जड़ों पर खिंचाव पड़ता है और बाल टूटने लगते हैं. कोशिश करें कि बाल ढीले बांधें.
हर 6 से 8 हफ्ते में बालों को नीचे से थोड़ा कटवाना जरूरी है. इससे दोमुंहे बालों की समस्या खत्म होती है और बाल स्वस्थ तरीके से बढ़ते हैं.