(Photos Credit: Unsplash/Pexels/Piabay)
गर्मियों में खुले सैंडल और चप्पल पहनने की वजह से पैरों की स्किन जल्दी डल और टैन दिखने लगती है.
ऐसे में पार्लर जाने की जरूरत नहीं, सिर्फ 10 मिनट में घर पर ही पैरों को साफ और निखरा बनाया जा सकता है.
सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा नमक या शैम्पू डालकर पैरों को 5 मिनट तक भिगोएं.
अब चीनी और नारियल तेल मिलाकर हल्का स्क्रब बनाएं और एड़ी और पैरों पर 2-3 मिनट रगड़ें.
नींबू का रस पैरों पर लगाने से टैनिंग हल्की होती है और स्किन फ्रेश दिखती है.
आखिरी में कोई भी अच्छा मॉइश्चराइजर या नारियल तेल लगाएं ताकि स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनी रहे.
अगर एड़ियां बहुत ज्यादा फटी हों तो रात में सोने से पहले वैसलीन लगाकर मोजे पहन लें.
बिना पार्लर जाए केवल 10 मिनट में आपके पैर निखर जाएंगे.