(Photo Credit: Pixabay, Pexels, and Unsplash)
हर कोई चाहता है कि वह सुंदर दिखे. ग्लोइंग त्वचा पाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है. आप इसे आसानी से पा सकते हैं. हम आपको 9 टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बना सकते हैं.
जब आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है तो आप अपने आप ही खूबसूरत दिखते हैं. ऐसे में अधिक मात्रा में पानी पीकर अपने चेहरे को हाइड्रेटेड रखें. शरीर से टॉक्सिंस को दूर करें ताकि मुंहासे की समस्या ना हो.
फिजिकल एक्टिविटी करने से भी आपकी सुंदरता बढ़ सकती है. जब आप एक्सरसाइज करते हैं तब ब्लड सर्कुलेशन सही होता है. ये ब्लड सर्कुलेशन डेड स्किन सेल्स में जान डालते हैं और आपका चेहरा हेल्दी नजर आता है.
तनाव को दूर करें. जब आप तनाव लेते हैं तो इसका असर आपके चेहरे पर पड़ता है. इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स, डलनेस जैसी समस्याएं होती है. मेंटली और इमोशनली खुद को ठीक रखें, इससे भी स्किन अपीयरेंस ठीक होता है.
सुंदर दिखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना जरूरी है. ऐसे में आप मौसमी फल, सब्जियों को अपने डाइट का हिस्सा बन सकते हैं. लीन प्रोटीन, कम ऑयली फूड, एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड को खाकर चेहरे को सुंदर बना सकते हैं.
स्किन को रिपेयर करने के लिए क्वालिटी स्लिप लेना बहुत जरूरी है. ऐसे में आप एक हेल्थी बेड रूटिंग कायम करें. कम से कम 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें.
सुंदर दिखने के लिए एक बढ़िया स्किन केयर रूटीन काफी जरूरी होता है. इसके लिए आप अपने चेहरे को दिन में दो बार जरूर साफ करें. हफ्ते में एक्सफोलिएट करें, चेहरे पर नेचुरल मास्क लगाए.
सूरज की हार्मफुल किरणों से अपने चेहरे को प्रोटेक्ट करें. हमेशा घर से बाहर निकले तो 30 SPF वाला सनस्क्रीन लगाकर निकलें.
आप चेहरे पर हल्दी पाउडर को पानी या दूध में मिलाकर रात भर लगा सकते हैं. हल्दी पेस्ट में गुलाब जल या हल्दी का तेल मिलाने से भी आपकी त्वचा की रंगत में तेजी से निखार आएगा.
चेहरे पर चमक लाने और सफाई के लिए नारियल तेल भी एक किफायती और कारगर तरीका है.