(Photos Credit: Social Media
गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान का असर शरीर के साथ-साथ त्वचा पर भी दिखाई देता है.
इस दौरान मुंहासे, ज्यादा ऑयल निकलना, त्वचा का झुलसना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं.
ऐसे में आयुर्वेद और पारंपरिक घरेलू उपायों में गोंद कतीरा को एक प्राकृतिक ठंडक देने वाले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.
माना जाता है कि यह शरीर को ठंडा रखकर त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है.
गर्मी और शरीर की अंदरूनी गर्मी को अक्सर एक्ने का कारण माना जाता है.
गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है जिससे कुछ हद तक ब्रेकआउट कम हो सकते हैं.
इसे एलोवेरा या गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करें.
इसे लगाने से आपका चेहरा शीशे की तरह चमकने लगेगा. वहीं बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं.