हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और मजबूत हों. हम आपको बालों को तेजी से बढ़ाने का तरीका बता रहे हैं.
बालों को बढ़ाने का तरीका
बालों की मजबूती शरीर के अंदर से आती है. ऐसे में अपनी डाइट में बायोटिन, जिंक और विटामिन A, C और D को शामिल करें.
सही डाइट लें
बालों को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से सिर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ें सक्रिय होती हैं.
स्कैल्प की मालिश
स्ट्रेटनर या कर्लिंग मशीन का ज्यादा इस्तेमाल बालों को कमजोर कर देता है और वे बीच से टूटने लगते हैं. ऐसे में हीटिंग टूल्स से दूरी बनाए रखें.
हीटिंग टूल्स से दूरी
बालों को समय-समय पर नीचे से थोड़ा कटवाना जरूरी है. इससे दोमुंहे बालों की समस्या खत्म होती है.
ट्रिमिंग कराएं
बालों को सूर्य की तेज धूप से बचाना चाहिए. सूर्य से निकनले वाली यूवी किरणें बालों को रूखा और कमजोर बना देती हैं.
धूप से बचाएं
बालों को बहुत कसकर बांधने या टाइट चोटी बनाने से जड़ों पर खिंचाव पड़ता है और बाल टूटने लगते हैं. बाल ढीले बांधें.
टाइट न बांधे बाल
शरीर में पानी की कमी होगी तो बाल भी रूखे हो जाएंगे. खुद को हाइड्रेटेड रखने से बालों की चमक बनी रहती है और वे जल्दी नहीं टूटते.
खूब पानी पिएं
हम जब सोते हैं तो शरीर खुद की मरम्मत करता है. बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है.
नींद पूरी लें