सुबह की ये आदतें आपको जल्दी बना देंगी बूढ़ा!

13 October 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

जो लोग वजन कम करने के कारण सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं. उन्हें दिनभर थकान महसूस हो सकती है. लंबे समय तक ऐसा करने पर सेहत पर असर पड़ता है.

(Photo Credit: unsplash)

सुबह होते ही मोबाइल हाथ में लेने से दिन की शुरुआत तनाव के साथ हो सकती है. लगातार स्क्रीन देखने से आंखों की सेहत भी खराब होती है.

(Photo Credit: unsplash)

रातभर सोने के दौरान शरीर को पानी नहीं मिलता. ऐसे में सुबह पानी पीने की जगह कॉफी से शुरुआत करने से शरीर में थकान और सिरदर्द और मुंह सूखने जैसी परेशानी हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप दिनभर घर के अंदर रहते हैं और नेचुरल रोशनी में बहुत कम समय बिताते हैं, तो आपकी नींद और डेली लाइफस्टाइल प्रभावित हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

सुबह उठने के बाद लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर सुस्त बन सकता है. बेहतर है कि सुबह उठते ही थोड़ी हल्की-फुल्की एक्सरसाइज की जाए. जिससे शरीर एक्टिव रहे.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप रोज देर से उठते हैं और हर काम जल्दी करते हैं, तो दिन की शुरुआत टेंशन के साथ हो सकती है. ऐसा दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है.

(Photo Credit: unsplash)

सुबह नाश्ते में बहुत ज्यादा मीठी चीजें और शुगरी ड्रिंक्स लेने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. ऐसा करने से वजन बढ़ने और दूसरी स्वास्थ्य परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

स्किन की सही देखभाल नहीं करने से स्किन हेल्थ खराब हो सकती है. बिना सनस्क्रीन लगाए लंबे समय तक धूप में रहने से झुर्रियां दिखने लगती हैं. जिससे आप बूढ़े दिख सकते हैं.

(Photo Credit: unsplash)

अगर आप देर रात तक मोबाइल चलाते हैं और नींद नहीं लेते, तो सुबह उठने पर थकान महसूस हो सकती है. ऐसा करने से शरीर और दिमाग को आराम नहीं मिलता है.

(Photo Credit: unsplash)

कुछ लोग उठने के बाद मोबाइल देखते हैं और फिर कंप्यूटर या टीवी के सामने बैठ जाते हैं. लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में थकान, सिरदर्द और गर्दन में दर्द हो सकता है. 

(Photo Credit: unsplash)

Read Next