करेले का कड़वापन कम करने के 5 आसान तरीके

करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन इसका कड़वापन कई लोगों को पसंद नहीं आता.

कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप इसका कड़वापन काफी हद तक कम कर सकते हैं.

करेले को काटकर उस पर अच्छी तरह नमक लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में हल्का निचोड़कर धो लें। इससे कड़वाहट काफी कम हो जाती है.

करेले के ऊपरी हिस्से को अच्छी तरह से छिल लें और फिर पानी में डालकर घंटे भर के लिए छोड़ दें, इससे कड़वाहट कम हो जाएगी.

कटे हुए करेले को 10-15 मिनट के लिए दही में मिलाकर रखें. इससे कड़वाहट कम होने के साथ स्वाद भी बेहतर हो जाता है.

करेले को नमक वाले पानी में 2-3 मिनट उबाल लें और फिर पानी फेंक दें. इसके बाद सब्जी बनाएं.

इमली, अमचूर या टमाटर डालकर पकाने से करेले की कड़वाहट कम हो जाती है.

इन सरल उपायों को अपनाकर आप बिना किसी कड़वाहट के करेले का आनंद ले सकते हैं.