(Photo Credit: Pixabay and Pexels)
हर कोई चाहता है कि उनके बाल काले, लंबे और मजबूत हों. खासकर महिलाएं बाल लंबा करके के लेकर ज्यादा फिक्रमंद रहती हैं. आइए जानते हैं बाल बढ़ाने के रामबाण उपाय.
बालों को मजबूत और लंबा करने के लिए अच्छी डाइट लें. अपनी डाइट में बायोटिन, जिंक और विटामिन A, C और D को शामिल करें.
नियमित रूप से सिर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ें सक्रिय होती हैं. बाल तेजी से बढ़ता है.
स्ट्रेटनर या कर्लिंग मशीन का अधिक इस्तेमाल बालों को कमजोर कर देता है और वे बीच से टूटने लगते हैं. इस्तेमाल करना भी पड़े, तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट सीरम जरूर लगाएं.
हर 6 से 8 हफ्ते में बालों को नीचे से थोड़ा कटवाना जरूरी है. इससे दोमुंहे बालों की समस्या खत्म होती है और बाल स्वस्थ तरीके से बढ़ते हैं.
बालों को बहुत कसकर बांधने या टाइट चोटी बनाने से जड़ों पर खिंचाव पड़ता है और बाल टूटने लगते हैं. कोशिश करें कि बाल ढीले बांधें.
शरीर में पानी की कमी होगी तो बाल भी रूखे हो जाएंगे. खुद को हाइड्रेटेड रखने से बालों की चमक बनी रहती है और वे जल्दी नहीं टूटते.
जब आप सोते हैं, तो शरीर खुद की मरम्मत करता है. बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है.
बाल रातों-रात लंबे नहीं होते. अपनी हेयर केयर रूटीन को ईमानदारी से फॉलो करें और थोड़ा धैर्य रखें, आपको फर्क जरूर दिखेगा.