(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
आज के समय में बालों के झड़ने से हर कोई परेशान है. गलत डाइट, जरूरत से ज्यादा तनाव, प्रदूषण और केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. आइए जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने के उपाय.
हर दिन यदि आपके 50 से लेकर 100 बाल झड़ रहे हैं तो ये चिंता का कारण नहीं होना चाहिए लेकिन इससे ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो आपको इससे निपटने के लिए जरूर कुछ करना चाहिए.
आपके बाल रूखे और बेजान दिख रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए दही और शहद को मिलाकर अपने बालों पर लगाएं और करीबन 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें.
बालों को झड़ने से रोकने के लिए संतुलित पोषण युक्त भोजन ग्रहण करें. प्रोटीन के लिए मछली, अंडा और दाल खाएं. आयरन की पूर्ति के लिए पालक और फलियां खाएं. ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ बालों को मजबूत बनाते हैं.
नियमित तेल मालिश करने से बालों को झड़ना रुक जाता है. आप नारियल, अरंडी या बादाम के तेल से स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं. इससे रक्त परिसंचरण बेहतर होता है.
प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने से बालों का विकास बढ़ता है. इसके अलावा, मेथी के दानों का पेस्ट, दही या एलोवेरा का उपयोग भी बालों के स्वास्थ्य के लिए उत्तम है.
स्टाइलिंग के लिए ब्लो ड्रायर या स्ट्रेटनर का प्रयोग कम से कम करें. हेयर कलरिंग या केमिकल ट्रीटमेंट से बचें.
अधिक तनाव लेने से भी बाल झड़ते हैं. ऐसे में तनाव कम करने के लिए योग या ध्यान करें. पर्याप्त नींद और पानी का सेवन भी बालों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है.
स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ से भी बाल झड़ते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है नीम की पत्तियों का इस्तेमाल. नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और फिर उस पानी को ठंडा होने दें. अब इस पानी से अपने बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह धोएं.