दोमुंहे बाल हो गए हैं? अपना लें ये घरेलू उपाय,  हो जाएंगे गायब

(Photos Credit: Unsplash/Pexels/Piabay)

अगर आपके बाल लंबे हैं लेकिन नीचे से दोमुंहे होते जा रहे हैं. जिसके चलते आपको बालों को ट्रिम करना पड़ता है तो बेफिक्र हो जाइए.

क्यों कि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिससे आपके दोमुंहे बाल जड़ से गायब हो जाएंगे.

बता दें कि दोमुंहे बालों का मुख्य कारण ब्लो ड्राई, स्ट्रेटनिंग और कलरिंग, बालों में रूखापन, गंदगी है.

इससे निजात पाने के लिए आप मिल्क क्रीम से हफ्ते में तीन दिन बालों के आखिरी हिस्से में मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें.

एक पका हुआ केले को मैश करके इसे बालों पर लगाएं. आधे घंटे बाद बालों को शैम्पू से वॉश करें. हफ्ते में दो बार ये तकनीक अपनाएं.

ब्लेंड पपीते में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और आधे घंटे के लिए बालों पर लगाएं. अब शैम्पू से बालों को अच्छी तरह साफ कर लें.

दो अंडों की जर्दी में 1 चम्मच बादाम तेल मिलाएं और बालों पर 30 मिनट के लिए लगाएं. 

आधी कप दही में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे 15 से 20 मिनट के लिए बालों में लगाएं और फिर बाल को धो लें. इससे बालों का रूखापन दूर होगा.