इस देसी नुस्खे से कोई भी अपने बालों कर सकता है लंबा और काला!

15 Apr 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Unsplash)

लंबे बाल लगते हैं अच्छे

(Photo Credit: Unsplash)

 लंबे, काले और घने बाल देखने में काफी अच्छे लगते हैं. महिलाएं बालों की ग्रोथ के लिए तरह-तरह के तेल और शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

बालों की ग्रोथ महंगे प्रोडक्ट पर नहीं बल्कि यह सही देखभाल, स्कैल्प की सेहत, पोषण और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने पर निर्भर करता है.

(Photo Credit: Unsplash)

हम कुछ देसी नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकता है. आप तिल का पेस्ट, मेथी के पानी से बालों को बढ़ा सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

बालों को बढ़ाने के लिए काले और सफेद तिल को भून लें. फिर इसे पीस लें और इसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिला लें.

(Photo Credit: Unsplash)

भोजन करने के कुछ देर बाद इस तिल के पेस्ट को खाएं. यह बालों की सेहत और रंगत के लिए बेहतर होता है.

(Photo Credit: Unsplash)

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए मेथी दाना को रात में पानी में भिगे दें. सुबह मेथी पानी को पी लें और नरम हुए दानों खा जाएं.

(Photo Credit: Unsplash)

बालों को लंबा करने के लिए भूने तिल, कलौंजी, सौंफ, धनिया और करी पत्ते को मिक्स कर लें. इसे पीसकर रोज एक चम्मच गर्म पानी के साथ पीएं.

(Photo Credit: Unsplash)

आंवला से भी बाल बढ़ते हैं. नारियल तेल के साथ आंवला पाउडर मिलाकर सिर पर लगाने बाल तेजी से बढ़ते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

बालों के लिए प्याज काफी फायदेमंद है. आप बालों को लंबा और घना करने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं.