(Photos Credit: Social Media)
कपड़े धोने से पहले उन्हें भिगोना अच्छी सफाई के लिए जरूरी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपड़ों को कितनी देर पानी में रखना चाहिए?
ज्यादा देर तक भिगोने से कपड़ों का रंग फीका पड़ सकता है और कपड़े खराब भी हो सकते हैं. जानिए कपड़े धोने से पहले भिगोने का सही समय और जरूरी टिप्स.
रोज पहने जाने वाले कपड़ों को 15-20 मिनट भिगोना काफी है.
कपड़ों पर ज्यादा मिट्टी या गंदगी हो, तो उन्हें 30 मिनट तक भिगो सकते हैं.
सफेद कपड़ों को 20-30 मिनट भिगोने से गंदगी ढीली करने में मदद मिल सकती है.
रंगीन कपड़ों को 10-15 मिनट से ज्यादा न भिगोएं. इससे रंग छूटने का खतरा कम रहेगा.
रेशम और ऊन जैसे कपड़ों को लंबे समय तक न भिगोएं. इनके लिए कपड़े के लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करें.
तौलिये और चादरों को 20-30 मिनट भिगो सकते हैं. इससे उन पर जमी गंदगी हटाने में मदद मिलती है.
कपड़ों को रातभर पानी में छोड़ने से बदबू आ सकती है और रंग भी प्रभावित हो सकता है. बेहतर सफाई के लिए समय पर धो लें.