गर्मियों में खरबूजा खूब खाए जाने वाला फल है.
कई लोग इसे ऐसे ही छिल कर खाते हैं, वहीं कई लोग इसका जूस बना कर पीना पसंद करते हैं.
आज हम आपको खरबूजे के शरबत का फायदा बताएंगे.
हाइड्रेट रखने में करता है मदद खरबूजे में नेचुरल पानी भरपूर मात्रा में होती है, जो नेचुरली ही शरीर को हाइड्रेट रखता है और चेरहे पर ग्लो लाता है.
पाचन को रखता है दुरुस्त खरबूजे का शरबत पेट को ठंडक देता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. इसे पीने से भारीपन और एसिडिटी से राहत मिल सकती है.
लू से बचाने में मददगार गर्मियों की तेज धूप और लू से बचाव के लिए खरबूजे का शरबत काफी फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर का तापमान संतुलित रखकर ठंडक पहुंचाता है.
इंस्टेंट एनर्जी देता है थकान या कमजोरी महसूस होने पर इसका शरबत तुरंत ताजगी देता है. इसमें मौजूद नेचुरल शुगर शरीर को फौरन एनर्जी देने का काम करती है.
स्किन के लिए फायदेमंद खरबूजे में विटामिन A और C पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं. नियमित सेवन से चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिख सकता है.
वजन कंट्रोल में सहायक यह हल्का और कम कैलोरी वाला ड्रिंक है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. ऐसे में बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम होती है.