कितने दिन बाद बदल देना चाहिए टूथब्रश? 

(Photo Credit: Pixabay, Pexels, Unsplash and AI)

सुबह उठते ही सबसे पहले हम टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको याद है कि आपने अपना ब्रश आखिरी बार कब बदला था? 

लंबे समय तक एक ही टूथब्रश इस्तेमाल करने से उसके ब्रिसल्स घिसने और फैलने लगते हैं, जिससे दांतों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती.

तो चलिए जानते हैं कितने दिन बाद आपको टूथब्रश बदल देना चाहिए?

1. आमतौर पर टूथब्रश को हर 3 महीने में बदलने की सलाह दी जाती है.

2. अगर ब्रश के रेशे मुड़ गए हैं, फैलने लगे हैं तो ब्रश बदलने का समय आ गया है.

3. सर्दी-जुकाम या किसी संक्रमण के दौरान इस्तेमाल किए गए ब्रश को बदल देना चाहिए.

4. ब्रश करते समय बहुत ज्यादा दबाव डालने से ब्रिसल्स जल्दी खराब हो सकते हैं.

5.ब्रश करने के बाद उसे पानी से धोकर सीधा रखें और हवा में सूखने दें.

Read Next