(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
सर्दियों में ठंडे पानी और ठंडी हवा के डर से कई लोग कई-कई दिनों तक बाल नहीं धोते. लेकिन ऐसा करना बालों और स्कैल्प के लिए सही नहीं है.
(Photo Credit: Unsplash)
ठंड के मौसम में बालों को कितनी बार धोना चाहिए, पानी का तापमान कैसा होना चाहिए और शैंपू करने का सही तरीका क्या है? आइए जानते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
सर्दियों में ज्यादातर लोगों के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धोना ठीक रहता है. हालांकि, यह आपके बालों और स्कैल्प की स्थिति पर निर्भर करता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आपके सिर में जल्दी तेल जमा होता है या पसीना ज्यादा आता है, तो बाल जरूरत के हिसाब से धो सकते हैं. ऑयली स्कैल्प को साफ रखना जरूरी है.
(Photo Credit: Unsplash)
ठंड में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी बालों और स्कैल्प को रूखा बना सकता है. इसलिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.
(Photo Credit: Unsplash)
बालों की जरूरत के हिसाब से माइल्ड शैंपू चुनें. अगर स्कैल्प ड्राई है, तो ऐसा शैंपू इस्तेमाल करें जो बालों की नमी बनाए रखने में मदद करे.
(Photo Credit: Unsplash)
शैंपू लगाते समय बालों की लंबाई के बजाय स्कैल्प पर ध्यान दें. उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से मसाज करें. नाखूनों से रगड़ने से बचें.
(Photo Credit: Unsplash)
शैंपू के बाद बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाएं. इससे बालों में नमी बनी रहती है और उलझने व टूटने की परेशानी कम हो सकती है.
(Photo Credit: Unsplash)
बाल धोने के बाद तौलिए से जोर-जोर से न रगड़ें. हल्के हाथों से पानी सुखाएं और बालों को थोड़ा सूखने दें. इसके बाद चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें.