(Photos Credit: unsplash)
हर स्किन की जरूरत अलग होती है. गलत उबटन लगाने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.
किसी की स्किन ऑयली होती है तो किसी की ड्राई. इसी वजह से एक ही उबटन सभी पर असर नहीं करता.
गलत सामग्री से पिंपल्स या जलन हो सकती है. पहले अपना फेस टाइप जरूर पहचानें.
बेसन, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का उबटन लगाएं. यह अतिरिक्त तेल हटाकर त्वचा को फ्रेश रखता है.
दूध की मलाई, शहद और ओट्स मिलाकर उबटन बनाएं. इससे त्वचा को नमी और मुलायमपन मिलता है.
नॉर्मल स्किन के लिए बेसन, दही और हल्दी का उबटन अच्छा होता है. यह चेहरे की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है.
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए, दही, चंदन और थोड़ा शहद मिलाकर उबटन लगाएं. यह ऑयली और ड्राई हिस्सों का संतुलन बनाए रखता है.
सेंसिटिव स्किन के लिए, एलोवेरा जेल और चावल के आटे का हल्का उबटन चुनें. नई चीज लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
चेहरा साफ करके ही उबटन लगाएं. 15-20 मिनट बाद धो लें.
सप्ताह में 1-2 बार ही उबटन का इस्तेमाल करें. अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही उबटन चुनें, तभी निखार मिलेगा.
(Photos Credit: Screen grab from YT)