बाजार में ऐसे चुनें जूस से भरा नींबू

(Photos Credit: Social Media/Unsplash)

गर्मी का मौसम आते ही नींबू की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है.  (Photos Credit:/Unsplash)

नींबू पानी, शिकंजी और ठंडे ड्रिंक्स के लिए हर घर में इसका इस्तेमाल होता है.

लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि बाजार से नींबू खरीदकर लाते हैं और काटने पर उसमें रस ही नहीं निकलता. 

कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप आसानी से रसदार नींबू की पहचान कर सकते हैं.

1. जो नींबू आकार में छोटा लेकिन वजन में भारी लगता है, उसमें ज्यादा रस होता है.

2. रसदार नींबू का छिलका पतला और स्मूद होता है. 

3. नींबू को हल्के से दबाकर देखें. अगर वह थोड़ा नरम महसूस होता है, तो समझ लीजिए उसमें रस भरा हुआ है.

4. अच्छा और रसदार नींबू आमतौर पर हल्का पीला या चमकीला पीला होता है. 

5. मध्यम आकार के गोल नींबू अक्सर ज्यादा जूस देते हैं.