पंखे की सफाई कैसे कर सकते हैं बिना मेहनत के?

18  Sep 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media / Unsplash)

(Photo Credit: Unsplash)

त्योहारों का मौसम आते ही घर की साफ-सफाई शुरू हो जाती है.

(Photo Credit: Unsplash)

आमतौर पर हम फर्श, खिड़कियां और किचन तो साफ कर लेते हैं, लेकिन घर की कुछ ऐसी जगहें भी होती हैं, जहां धूल और गंदगी जमा रहती है.

(Photo Credit: Unsplash)

ऐसी ही एक जगह है घर में लगा पंखा.  पंखाअगर गंदा हो तो पूरे घर का लुक बिगाड़ सकता है.

(Photo Credit: Unsplash)

पंखे की सफाई के लिए एक कप पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाकर माइक्रोफाइबर कपड़ा हल्का गीला करें और ब्लेड पोंछें.

(Photo Credit: Unsplash)

यह हल्की चिकनाई हटाने में मदद कर सकता है. गुनगुने पानी में कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड की डालें. कपड़ा इसमें भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ें और ब्लेड साफ करें.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर ब्लेड पर जमी गंदगी थोड़ी ज्यादा है, तो पानी में थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े से साफ कर सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

सफाई के बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से ब्लेड अच्छी तरह पोंछें, ताकि नमी न रहे.

Read Next