सालों पुरानी गंदी बाथरूम की टाइल्स को चमकाएं

बाथरूम की टाइल्स पर रोज पानी, साबुन और शैंपू गिरने से धीरे-धीरे गंदगी जमने लगती है.

लंबे समय तक सफाई न होने पर टाइल्स के कोनों और उनके बीच की जगह पर काली मैल दिखने लगती है.

अगर आपके बाथरूम की टाइल्स भी सालों पुरानी हैं और उन पर जिद्दी दाग जम गए हैं, तो कुछ आसान तरीकों से उनकी सफाई कर सकते हैं.

गुनगुने पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर स्पंज या मुलायम ब्रश से टाइल्स साफ करें. फिर साफ पानी से धो दें.

बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और गंदी टाइल्स पर लगाएं. मुलायम ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें और फिर पानी से धो दें.

सफेद सिरके में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर टाइल्स के दाग वाली जगह पर लगाएं. कुछ मिनट बाद कपड़े से पोंछकर साफ पानी से धो दें.

टाइल्स के बीच की जगह और कोनों में जमी गंदगी हटाने के लिए पुराने मुलायम टूथब्रश पर थोड़ा साबुन वाला क्लीनर लगाएं.

टाइलों की सफाई हफ्ते में एक बार जरूर करें, ताकि गंदगी जमा न हो.

Read Next