27 July 2026
- by Good News Today
अगर फोन से फोटो धुंधली आ रही है, तो वजह सिर्फ कैमरा नहीं हो सकता. कई बार छोटी-सी गलती भी फोटो क्वालिटी खराब कर देती है.
जेब या बैग में रखने से कैमरे पर धूल और गंदगी जम जाती है. इससे तस्वीरें धुंधली और फीकी दिखने लगती हैं.
कैमरा लेंस पर फिंगरप्रिंट पड़ना आम बात है. इससे फोटो में चमक कम और ब्लर ज्यादा दिखता है.
कई बार कैमरा ठीक होता है, सिर्फ लेंस साफ करने की जरूरत होती है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर फोटो फिर से क्लियर हो सकती है.
कैमरा लेंस को हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें. रफ कपड़ा या टिश्यू इस्तेमाल करने से बचें.
जरूरत हो तो कैमरा क्लीनिंग लिक्विड की एक-दो बूंद लगाएं. लिक्विड सीधे लेंस पर नहीं, कपड़े पर डालें.
कैमरा ऐप अपडेट रखें और लेंस पर क्रैक तो नहीं है, यह भी देखें. जरूरत पड़ने पर फोन रीस्टार्ट भी करें.
अगर फोटो फिर भी साफ नहीं आ रही, तो कैमरा सेटिंग्स रीसेट करें. इससे कई सॉफ्टवेयर संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं.
अगर कैमरा प्रोटेक्टर लगा है, तो उसे भी साफ रखें. खराब या खरोंच वाला प्रोटेक्टर फोटो खराब कर सकता है.
अगर सफाई के बाद भी फोटो धुंधली आए, तो सर्विस सेंटर दिखाएं. हार्डवेयर खराब होने पर विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतर रहेगा.