23 July 2026
- by Good News Today
धूल और गंदगी स्पीकर की जाली में जम जाती है. इससे आवाज पहले जैसी साफ नहीं आती.
कॉल या गाने की आवाज कम सुनाई देने लगे या आवाज फटी-फटी या दबी हुई लगे तो तुरंत अलर्ट हो जाएं.
नुकीली चीज से साफ करने से स्पीकर और खराब हो सकता है. पानी डालकर साफ करना भी फोन को नुकसान पहुंचा सकता है.
मुलायम ब्रश से धीरे-धीरे धूल हटाएं. जोर से रगड़ने की गलती न करें.
माइक्रोफाइबर कपड़ा अपनाएं. सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से स्पीकर को साफ करें. इससे गंदगी हटेगी और खरोंच भी नहीं आएगी.
सफाई शुरू करने से पहले फोन स्विच ऑफ कर दें. इससे किसी तरह की खराबी का खतरा कम रहेगा.
जरूरत पड़ने पर स्पीकर क्लीनिंग ऑडियो चला सकते हैं. थोड़ी-बहुत धूल बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.
स्पीकर में नमी पहुंचने से दिक्कत हो सकती है. हमेशा सूखे और साफ कपड़े का इस्तेमाल करें.
गंदा कवर भी स्पीकर में धूल जमा करता है. समय-समय पर कवर की सफाई करें.
हर 15-20 दिन में स्पीकर की सफाई करें. इससे आवाज साफ और पहले से बेहतर सुनाई देगी.