20 MAY 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
गर्मियों में पसीना, धूल और बार-बार पहनने की वजह से सफेद शर्ट जल्दी पीली या फीकी दिखने लगती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीके आपकी शर्ट को फिर से चमका सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
कई बार महंगे डिटर्जेंट भी सफेद शर्ट की चमक वापस नहीं ला पाते. लेकिन घर में मौजूद कुछ चीजें चुटकियों में इसका असर दिखा सकती हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आपकी सफेद शर्ट भी पुरानी और मटमैली लगने लगी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. बस सही तरीके अपनाकर आप इसे फिर से नया जैसा बना सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
सफेद सिरका शर्ट की पीलापन दूर करने में मदद कर सकता है. धोने से पहले आधा कप सिरका पानी में मिलाकर शर्ट को 20 मिनट भिगो दें.
(Photo Credit: Unsplash)
बेकिंग सोडा सफेद कपड़ों की चमक बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है. डिटर्जेंट में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर शर्ट धोएं.
(Photo Credit: Unsplash)
नींबू का रस भी सफेद शर्ट को साफ करने में मदद करता है. गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर कुछ देर शर्ट भिगोने से दाग हल्के हो सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
धूप में सही तरीके से सुखाना भी जरूरी है. सफेद शर्ट को तेज धूप में सुखाने से उसकी चमक बेहतर बनी रहती है.
(Photo Credit: Unsplash)
कॉलर और कफ पर जमा गंदगी हटाने के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें. हल्के हाथों से रगड़ने पर जिद्दी दाग साफ हो सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
गर्मियों में सफेद शर्ट को रंगीन कपड़ों के साथ धोने से बचें. अलग धोने पर उसका रंग और सफेदी लंबे समय तक बनी रहती है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर शर्ट ज्यादा पीली लग रही हो तो हल्के डिटर्जेंट में थोड़ी देर भिगोकर धोएं. इससे कपड़े की चमक वापस आने में मदद मिल सकती है.