24 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
सफेद जूते पहनने में जितने स्टाइलिश लगते हैं, उन्हें साफ रखना उतना ही मुश्किल होता है.
(Photo Credit: Unsplash)
थोड़ी-सी धूल, मिट्टी या दाग भी इनकी खूबसूरती कम कर देते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर आपके सफेद स्नीकर्स या स्पोर्ट्स शूज की चमक खो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं.
(Photo Credit: Unsplash)
बेकिंग सोडा में थोड़ा सफेद सिरका और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. टूथब्रश की मदद से जूतों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद साफ पानी से पोंछ दें.
(Photo Credit: Unsplash)
टूथब्रश पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाकर दाग वाली जगह पर रगड़ें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें.
(Photo Credit: Unsplash)
लिक्विड साबुन को गुनगुने पानी में मिलाएं. कपड़े या ब्रश की मदद से जूतों को साफ करें.
(Photo Credit: Unsplash)
अक्सर जूतों की चमक फीते गंदे होने से कम लगती है. फीते निकालकर साबुन वाले पानी में धोएं और अच्छी तरह सुखा लें.
(Photo Credit: Unsplash)
जूते साफ करने के बाद उन्हें तेज धूप में रखने से उनका रंग पीला पड़ सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
इस आसान तरीके से आपके सफेद जूते फिर से नए जितने चमकदार दिखने लगेंगे.