उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है, जिसकी एक बड़ी वजह विटामिन B12 की कमी मानी जाती है.
हालांकि कई बार शरीर में इसकी कमी न होने पर भी बाल सफेद होने लगते हैं.
अगर आप सफेद बालों पर डाई या मेहंदी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो एक आसान देसी नुस्खा अपनाकर बालों को काला किया जा सकता है.
इसके लिए एक कप कलौंजी, दो बड़े चम्मच काले तिल, दो से तीन चम्मच आंवला पाउडर और कुछ कढ़ी पत्ते लें.
सबसे पहले इन सभी चीजों को लोहे की कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर भूनें, जब तक इनका रंग गहरा काला न हो जाए.
ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें. अब इस पाउडर में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर हल्का गर्म करें और इसे बालों व जड़ों में लगाएं.
करीब 15 मिनट बाद साफ पानी से बाल धो लें.
कम से कम दो हफ्तों तक ऐसा करने से आपको मन चाहा रिजल्ट मिलेगा.