जैसे ही कोई चाकू हाथ में लेकर प्याज काटने बैठता है, आंखों से आंसू बहने लगते हैं.
कई लोग तो सिर्फ इसी वजह से प्याज काटने से बचते हैं.
लेकिन इसमें घबराने की बात नहीं है. कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप बिना आंसुओं के प्याज काट सकते हैं.
प्याज काटने से 20-30 मिनट पहले प्याज को फ्रिज में रख दें. ठंडा प्याज कम गैस छोड़ता है.
प्याज को बहते पानी के पास या पानी से भरे बर्तन के करीब काटें. गैस पानी में घुल जाती है और आंसू नहीं आते.
प्याज काटते समय पीछे से पंखा चलाएं. प्याज से निकलने वाली गैस आपकी आंखों तक नहीं पहुंचेगी और आंसू नहीं आएंगे.
प्याज को माइक्रोवेव में कुछ सेकंड के लिए गर्म कर सकते हैं. इससे उसके अंदर मौजूद गैस निकलने से पहले ही थोड़ा दब जाता है और आंखों में कम असर करता है.
कुछ लोग मुंह में पानी भरकर या च्यूइंग गम चबाते हुए प्याज काटते हैं. इससे सांस लेने का पैटर्न बदलता है और गैस का असर कम महसूस होता है.