मानसून के मौसम में कैसे करें हेयर केयर?

12 July 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

बारिश के मौसम में पसीना और गंदगी बालों में जल्दी जमा हो जाती है. इसलिए इस मौसम में हल्के शैम्पू से नियमित रूप से बाल धोएं, ताकि स्कैल्प साफ रहे.

(Photo Credit: unsplash)

बाल धोने या बारिश में भीगने के बाद उन्हें अच्छी तरह से सुखाएं. गीले बाल बांधने से बाल टूट सकते हैं और फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है.

(Photo Credit: unsplash)

हफ्ते में एक बार हल्के हाथों से सिर की मालिश जरूर करें. लेकिन जरूरत से ज्यादा तेल न लगाएं, क्योंकि इससे धूल और गंदगी ज्यादा चिपक सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

प्रोटीन वाले फूड खाएं जैसे अंडा, पनीर, दाल, मछली आदि. इससे बालों की जड़ें मजबूत रहती हैं और बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है.

(Photo Credit: unsplash)

माइल्ड शैम्पू से बालों और स्कैल्प की अच्छी सफाई तरह करे, जिससे बालों का नेचुरल ऑयल पूरी तरह न हटे.

(Photo Credit: unsplash)

बार-बार हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो सकते हैं. मानसून में इनका इस्तेमाल कम से कम करें.

(Photo Credit: unsplash)

शरीर में पानी की कमी होने पर बाल भी कमजोर हो सकते हैं. अच्छी मात्रा में पानी पीना भी बालों की सेहत के लिए जरूरी है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर बारिश का पानी बालों में लग जाए, तो घर पहुंचकर साफ पानी से बाल धो लें और अच्छी तरह सुखा लें. इससे गंदगी और इंफेक्शन का खतरा कम होता है.

(Photo Credit: unsplash)

सिर्फ हेयर प्रोडक्ट्स पर निर्भर न रहें. विटामिन, आयरन और प्रोटीन से भरपूर संतुलित भोजन बालों को अंदर से मजबूत बनाता है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर ज्यादा बाल झड़ने लगें, डैंड्रफ या स्कैल्प में खुजली जैसी समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें.

(Photo Credit: unsplash)