आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना काफी आम हो गया है.
ऐसे में लोग जल्दी से हेयर डाई इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन बार-बार केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाने से बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं.
अगर आप नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं, तो भृंगराज और आंवला तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
सबसे पहले किसी बर्तन में तेल को हल्का गर्म करें. जब तेल से हल्की भाप उठने लगे, तब उसमें भृंगराज पाउडर और आंवला पाउडर मिला दें.
अब इसे धीमी आंच पर करीब 5 से 7 मिनट तक पकने दें. इसके बाद तेल को ठंडा करके छान लें.
तेल को थोड़ा गुनगुना करके बालों की जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें.
इसे रातभर बालों में लगा रहने दें और सुबह माइल्ड या हर्बल शैम्पू से धो लें.
नियमित इस्तेमाल से बालों को पोषण मिलता है और सफेद बाल धीरे-धीरे नेचुरली डार्क दिखने लगते हैं.