(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
ज्यादातर लोगों के किचन में कॉकरोच आते ही हैं. खासकर किचन और बाथरूम में कॉकरोच न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनते हैं.
कई बार लोग इनके लिए मार्केट से केमिकल प्रोडक्ट्स भी खरीद कर लाते हैं लेकिन इसकी स्मेल कई दिनों तक घर में रहती है.
ऐसे में अगर आपको एक सस्ता, आसान और असरदार उपाय मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है.
आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसे आप मात्र 10 रुपये में तैयार कर सकते हैं.
सबसे पहले एक प्याज लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट बना लें और फिर उसका रस निकाल लें.
इसके बाद इस रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं. इस मिश्रण को अच्छे से चलाएं.
जब इसमें बनने वाली झाग थोड़ी कम हो जाए, तब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे पतला कर लें.
अब इस तैयार घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें. इस स्प्रे को उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं.
अगर आप महंगे केमिकल्स से बचना चाहते हैं और एक घरेलू, किफायती समाधान ढूंढ रहे हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.