एक बार आपके किचन में कॉकरोच का कब्जा हो जाए तो इनसे निजात पाने में महीने लग जाते हैं.
लोग इन्हें भगाने के लिए तमाम जतन करते हैं लेकिन कॉकरोच बाहर जाने का नाम ही नहीं लेते.
अगर आपके किचन पर भी कॉकरोच का कब्जा हो गया है तो आप ये घरेलू उपाय आज ही अपना लें.
1. कॉकरोच को तेजपत्ते की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. किचन के कोनों, अलमारियों और गैस के पास सूखे तेजपत्ते रख दें. इससे कॉकरोच वहां आने से बचेंगे.
2. बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर किचन के कोनों में रख दें. बेकिंग सोडा उनके लिए नुकसानदायक होता है.
3. पानी में नीम का तेल मिलाकर किचन में पोछा लगाएं या नीम की सूखी पत्तियां अलमारियों में रखें.
4. सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बनाएं. इससे किचन की सफाई करें.
5. रात में जूठे बर्तन न छोड़ें, सिंक सूखा रखें और खाने की चीजें ढककर रखें. गीली जगह कॉकरोच को सबसे ज्यादा पसंद होती है.