काले हाथों से परेशान? अपनाएं ये 7 आसान घरेलू उपाय

(Photos Credit: Social Media)

धूप, धूल, टैनिंग और त्वचा की सही देखभाल न होने के कारण हाथों का रंग शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा काला दिखने लगता है.

अगर आप अपने हाथों को साफ, मुलायम और निखरा हुआ बनाना चाहते हैं, तो ये 7 आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं.

घर से बाहर निकलने से पहले हाथों पर SPF 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन लगाएं. इससे टैनिंग और त्वचा का कालापन बढ़ने से बचता है.

सूखी त्वचा बेजान और काली दिखाई दे सकती है. हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद त्वचा को नमी देता है। दोनों को मिलाकर 10 मिनट तक हाथों पर लगाएं.

बेसन, दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे हाथों पर लगाकर सूखने दें और फिर धो लें.

शरीर में पानी की कमी का असर त्वचा पर भी दिखाई देता है. रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

बर्तन धोते समय या केमिकल वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करते समय दस्ताने पहनें ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे.

संतरा, आंवला, नींबू और अन्य विटामिन-सी युक्त चीजें त्वचा की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करती हैं.