(Photos Credit: Social Media)
बालों का पतला नजर आना एक आम कॉस्मेटिक प्रॉब्लम है. इसके पीछे बड़े कारण हार्मोनल इंबैलेंस, ऑटोइम्यून डिस्टर्बेंस, आयरन की कमी और दूसरी वजह हो सकती हैं.
बाल मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं. अंडे, दालें, पनीर, सोया और ड्राई फ्रूट्स का सेवन बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है.
नारियल, बादाम या आंवला तेल से हल्के हाथों से मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है और बालों की जड़ों को पोषण मिलता है.
आंवला और एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने और उनकी घनत्व बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
अधिक तनाव बाल झड़ने की एक बड़ी वजह हो सकता है. योग, ध्यान और पर्याप्त आराम तनाव को कम करने में सहायक हैं.
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग मशीन का अत्यधिक उपयोग बालों को कमजोर और पतला बना सकता है.
कठोर केमिकल वाले शैंपू की जगह हल्के और बालों के प्रकार के अनुसार शैंपू चुनें, ताकि बालों की प्राकृतिक नमी बनी रहे.
शरीर में पानी की कमी का असर बालों की सेहत पर भी पड़ता है. पर्याप्त पानी पीने से बाल स्वस्थ और मजबूत बने रहते हैं.
समय-समय पर बालों की ट्रिमिंग कराने से दोमुंहे बाल कम होते हैं और बाल अधिक स्वस्थ व घने दिखाई देते हैं.