चूहों को भगाने का रामबाण उपाय

(Photo Credit: pixabay and Unsplash)

अगर आप भी घर में चूहों से परेशान हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है.

आप बिना किसी दवाई या केमिकल के भी चूहों से छुटकारा पा सकते हैं.

दालचीनी की तेज खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती, इसलिए यह उन्हें भगाने का एक आसान और नेचुरल तरीका है.

घर के उन कोनों में जहां चूहे ज्यादा आते हैं वहां दालचीनी पाउडर छिड़क दें या स्टिक रख दें.

आप चाहें तो दालचीनी के तेल में रुई भिगोकर भी इन जगहों पर रख सकते हैं.

इसकी तेज गंध चूहों को वहां आने से रोकती है. हर 3-4 दिन में इसे बदलते रहें ताकि खुशबू बनी रहे.

नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर चूहे धीरे-धीरे घर से दूर हो जाते हैं.

चूहों को भगाने में कपूर भी कारगर साबित होता है. इसके लिए आप कपूर के पाउडर को उन जगहों पर रख दें, जहां चूहे दिखते हों. कपूर की महक चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है.