गर्मियों में मोजों से आने लगी है बदबू?

(Photos: Unsplash/Pexels)

गर्मी के मौसम में पैरों में पसीना आना आम बात है, लेकिन कई लोगों के लिए मोजों से आने वाली बदबू शर्मिंदगी की वजह बन जाती है.

लंबे समय तक जूते-मोजे पहनने, पसीना सूखने न देने और सही सफाई न रखने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं.

कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि जूते उतारते ही तेज स्मेल आने लगती है.

कॉटन के मोजों का इस्तेमाल करें ताकि पसीना कम जमा हो.

एक ही जूते लगातार कई दिन तक न पहनें. 

पैरों को रोज साबुन से धोकर अच्छी तरह सुखाएं.

गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा नमक मिलाकर पैरों को 10 मिनट डुबोकर रखें.

पसीने वाले जूते तुरंत बंद जगह में रखने से बदबू बढ़ती है. उन्हें खुली हवा या धूप में सुखाएं.

Read Next