20 July 2026
- by Good News Today
सिल्की बाल पाना आसान नहीं लगता? गलत हेयर केयर से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं.
महंगे प्रोडक्ट हर बार असर नहीं दिखाते. कई बार घरेलू तरीके ज्यादा बेहतर रिजल्ट देते हैं.
अगर बालों में चमक खो गई है, तो घबराएं नहीं. कुछ आसान उपाय अपनाकर बालों को मुलायम बनाया जा सकता है.
नारियल तेल से करें मसाज. हफ्ते में 2 बार मालिश करने से बाल सॉफ्ट और मजबूत बनते हैं.
दही और शहद का हेयर मास्क लगाएं. यह बालों को गहराई से मॉइस्चर देकर सिल्की बनाता है.
बाल धोने के लिए गुनगुना पानी चुनें. बहुत गर्म पानी बालों की नमी छीन सकता है.
एलोवेरा जेल बालों पर लगाएं. यह रूखापन कम करता है और बालों में नेचुरल शाइन लाता है.
गीले बालों में कंघी करने से बचें. पहले बाल हल्के सूखने दें, फिर चौड़े दांत वाली कंघी करें.
संतुलित आहार लेना भी जरूरी है. प्रोटीन और विटामिन से बाल अंदर से स्वस्थ रहते हैं.
नियमित देखभाल सबसे बड़ा राज है. छोटी-छोटी आदतें बालों को लंबे समय तक सिल्की बनाए रखती हैं.