सर्दियों में स्किन को मुलायम कैसे रखें?

सर्दी आते ही हमारी स्किन रूखी बेजान और खुरदरी हो जाती है.

कई लोगों की स्किन तो इतनी बेजान हो जाती है कि देखने में भी अच्छी नहीं लगती है.

अगर आप भी इस सर्दी के मौसम में अपनी स्किन को मुलायम बनाना चाहते हैं तो ये तरीके अपना लें.

सर्दियों में नहाने के बाद और रात में सोने से पहले क्रीम या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. 

नहाने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करें और ज्यादा देर तक शॉवर में न रहें.

स्किन अंदर से भी हाइड्रेट रहे, इसके लिए पानी खूब पिएं और डाइट में ड्राई फ्रूट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड शामिल करें.

होंठ और हाथ सबसे पहले सूखते हैं. होंठों पर लिप बाम और हाथों पर हैंड क्रीम लगाना न भूलें.

रात में सोने से पहले स्किन को साफ कर हल्की क्रीम या एलोवेरा जेल लगाएं. इससे स्किन सोते वक्त रिपेयर होती है और सुबह मुलायम महसूस होती है.