घने और मुलायम बालों के लिए करें ये उपाय

लंबे और घने बाल हर किसी की चाहत होती है लेकिन बहुत कम लोगों को ही ये नसीब होते हैं.

बालों को लंबा बनाने के लिए हम तरह-तरह के कैमिकल इस्तेमाल करते हैं.

कई बार कुछ देसी नुस्खे भी बालों को लंबा करने में मदद कर सकते हैं.

अगर आप लंबे और घने बालों की चाहते रखती हैं तो बालों में तिल का तेल, नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल लगा सकती हैं. 

बालों में अंडा और दही लगाने से बालों की ग्रोथ जल्दी होती है.

करी पत्ता भी बालों को बेहतर बनाने में मदद करता है.

अगर आप घने बाल चाहती हैं तो खान-पान भी बढ़िया रखना होगा. विटामिन युक्त चीजों का सेवन ज्यादा करें.

नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं.

Read Next