13 Aug 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
हर मुस्कुराने वाला इंसान आपका शुभचिंतक नहीं होता. कुछ लोग सामने दोस्त और पीछे आपका नुकसान चाहते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
दुश्मन हमेशा खुलकर सामने नहीं आता. उसकी कुछ आदतों से उसके इरादों का अंदाजा लगाया जा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर कोई बार-बार आपकी कमजोरी का फायदा उठाए, तो सावधान रहें. ऐसे लोगों से थोड़ी दूरी रखना बेहतर होता है.
(Photo Credit: Unsplash)
आपके आगे बढ़ने पर वह खुश होने के बजाय परेशान होता है. आपकी तारीफ करने के बजाय आपकी कमियां गिनाता है.
(Photo Credit: Unsplash)
आपने जो बात भरोसे में बताई, वह दूसरों को बता देता है. ऐसे इंसान पर निजी बातें साझा करने से बचें.
(Photo Credit: Unsplash)
जरूरत के समय वह हमेशा कोई न कोई बहाना बना देता है. जबकि आपके अच्छे समय में सबसे आगे खड़ा रहता है.
(Photo Credit: Unsplash)
वह मजाक के नाम पर बार-बार आपको शर्मिंदा करता है. आपकी मेहनत और उपलब्धियों को छोटा बताता है.
(Photo Credit: Unsplash)
वह ऐसी सलाह देता है जिससे आपका नुकसान हो सकता है. बाद में गलती होने पर जिम्मेदारी लेने से बचता है.
(Photo Credit: Unsplash)
वह आपकी निजी परेशानियों और कमजोरियों को ध्यान से जानने की कोशिश करता है. फिर जरूरत पड़ने पर इन्हीं बातों का आपके खिलाफ इस्तेमाल करता है.
(Photo Credit: Unsplash)
किसी को सिर्फ एक घटना के आधार पर अपना दुश्मन न मानें. बार-बार दिखने वाले व्यवहार और उसके इरादों को देखकर ही फैसला लें.