Toxic लोगों की पहचान कैसे करें?

(Photos Credit: Social Media)

हर इंसान के स्वभाव में फर्क होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके साथ रहने से हमेशा तनाव, दुख और परेशानी महसूस होती है.  ऐसे लोगों को टॉक्सिक कहा जाता है.

तो चलिए आपको बताते हैं Toxic लोगों की पहचान कैसे करें. 

ऐसे लोग हर समय शिकायत करते हैं. उन्हें किसी भी बात में अच्छाई कम और कमी ज्यादा दिखाई देती है.

अगर आपको कोई सफलता मिले, तो वे आपकी तारीफ करने के बजाय आपकी कमी निकालने लगते हैं.

वे दूसरों की राय की कद्र नहीं करते और चाहते हैं कि हर काम उनकी मर्जी से हो.

ऐसे लोग सिर्फ अपने काम के समय संपर्क करते हैं. काम निकलने के बाद वे दूरी बना लेते हैं.

गलती होने पर भी वे किसी और को दोष देते हैं और खुद को सही साबित करने की कोशिश करते हैं.

अगर किसी से बात करने या मिलने के बाद आपको बार-बार दुख, तनाव या थकान महसूस हो, तो यह अच्छा संकेत नहीं है.

वे आपकी बात नहीं सुनते, आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं करते और कई बार आपका मजाक भी उड़ाते हैं.

Read Next