10 October 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: unsplash)
सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं. इससे दिन की शुरुआत अच्छी तरह हो सकती है.
(Photo Credit: unsplash)
नवरात्रि के व्रत में नाश्ता छोड़ने से बचें. सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच समा के चावल की खिचड़ी खा सकते हैं. इसमें थोड़ी मूंगफली भी डाल सकते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच भूख लग सकती है. ऐसे में सेब, पपीता या कोई अन्य मौसमी फल खा सकते हैं. फल खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.
(Photo Credit: unsplash)
व्रत में दोपहर का खाना हल्का रखें. इसके लिए लौकी का रायता एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे दोपहर 1 से 2 बजे के बीच खा सकते हैं. अपनी भूख के अनुसार मात्रा तय करें.
(Photo Credit: unsplash)
शाम 4 से 4:30 बजे के बीच भूख लगने पर एक कप दूध या दूध वाली चाय पी सकते हैं. इसमें ज्यादा चीनी डालने से बचें.
(Photo Credit: unsplash)
रात के खाने में ज्यादा तेल में बनी पूड़ी, पकौड़ी और पराठे खाने से बचें. इसके बजाय कम तेल और कम मसालों में व्रत वाले आलू बना सकते हैं. खाने की मात्रा अपनी भूख के अनुसार रखें.
(Photo Credit: unsplash)
रात का खाना शाम 7 से 7:30 बजे तक खा लें. देर रात भारी भोजन करने से बचें. वजन कम करने के लिए खाने का समय ही नहीं, बल्कि पूरे दिन के खानपान की क्वांटिटी मायने रखती है.
(Photo Credit: unsplash)
व्रत के दौरान कई लोग साबूदाने की तली हुई चीजें, पूड़ी और पकौड़े ज्यादा खाते हैं. इनमें तेल और कैलोरी की मात्रा अधिक हो सकती है. इसलिए इन्हें रोज ज्यादा खाने से बचें.
(Photo Credit: unsplash)
व्रत के दौरान पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. प्यास लगने का इंतजार न करें. अगर कमजोरी महसूस हो, तो भोजन और पानी पर ध्यान दें. वजन घटाने के लिए पूरे दिन भूखे रहना सही नहीं है
(Photo Credit: unsplash)